राष्ट्रीय

मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान

बिहपुर: मंगलवार को बिहार प्रदेश जदयू नेतृत्व के निर्देश पर बिहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुमार लाल के संयोजन में मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई.प्रखंड अध्यक्ष श्री लाल ने बताया कि यह रैली प्रखंड के सभी पंचायतों में एकसाथ निकाली गई.

जिसमें पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड व जिला स्तर के पार्टी नेता कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.विस प्रभारी अमरेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके नामांकन, पुनःनिरीक्षण और मतदान के अधिकार को लेकर जागरूक करना है.रैली के दौरान कार्यकर्ता हर गली-मोहल्ले में जाकर लोगों से संवाद भी किया.

इस दौरान नारा लगाया गया कि “हर घर तक हम जाएंगे,मतदाता को जगाएंगे.प्रखंड अध्यक्ष श्री लाल ने कहा कि”मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चलाए गए इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से निभाया.इस रैली में राजनीति तांती,महेश्वर दास,भीखन सिंह,कैलाश साह व डा.रामानंद पोद्​दार आदि सक्रियता देखी गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button