जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन

बिहपुर:शुक्रवार को बिहपुर सीएचसी में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन हुआ.जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.मुरारी पोद्दार व डा.पंकज कुमार ने किया.इस मौके पर देश में जनसंख्या की बढती को भविष्य के लिए देश के साथ साथ परिवार की भी बडी समस्या का कारण बताया.
इस मौके पर कहा कि देश व परिवार के बेहतरी के लिए बढती जनसंख्या को रोकना वर्तमान समय की सबसे अहम जरूरत है.हेल्थ मैनेजर मनीष कुमार भट ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा.इस पखवाड़ा के दौरान पुरूष व महिला नसबंदी का विशेष अभियान चलाया जाएगा.
इस मौके पर जनसंख्या नियंत्रण,परिवार नियोजन व दो बच्चों के बीच समय के अंतर रखने के बारे में विस्तार से बताया गया.इस मौके पर बीसीएम शमशाद आलम,परिवार नियोजन सलाहकार अजय कुमार गुप्ता,रौशन कुमार झा,अभिषेक कुमार,रूचि रंजन व नीरज कुमार समेत एएनएम,आशा कार्यकर्ता अन्य स्वास्थ्यकर्मी व ग्रामीण महिला-पुरूषों की उपस्थिति थी.



