राष्ट्रीय

विधायक ने किया यात्री शेड का उद्घाटन

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने ध्रुवगंज पंचायत के वार्ड संख्या 2 में स्थित प्रसिद्ध सती माता मंदिर के समीप बने यात्री शेड का उद्घाटन किया। यह यात्री शेड मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि से लगभग 7 लख रुपए की लागत से निर्मित हुआ है।


उद्घाटन के दौरान विधायक ने कहा विपक्ष लगातार तुष्टिकरण कर रहा है। सही बातों पर भी बिहार बंद चक्का जाम कर रहा है जबकी मेरा लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र का समग्र विकास है उन्होंने कहा कि जब भी हम बोलते हैं तो उनको गलत तरीकों से प्रस्तुत किया जाता है जबकि वह सभी समुदायों के बीच भाईचारे और एकता की भावना को बढ़ावा देने की बात करते हैं साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहपुर हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रहा है और यह सौहार्द आगे भी जारी रहेगा।उन्होंने श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी है साथ ही साथ उन्होंने कहा विशेष रूप से मुस्लिम समाज की आपसी एकता से प्रेरणा लेने और हिंदू समाज में भी ऐसी संगठनात्मक भावना विकसित करने की बात कही।

MLA inaugurated the passenger shed


इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर गौतम,मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार, सरपंच ललन कुमार, कुणाल कुमार, प्रभु प्रिंस महतो, निरंजन कुमार, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालक कुणाल कुमार ने किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button