उपचुवाव में भारी मत से मिली मिली राय को जीत

बिहपुर:प्रखंड में रिक्त पदों के लिए नौ जुलाई को हुए पंचायत उप चुनाव का मतदान हुआ था.जिसकी मतगणना शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ.मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के लिए कुल 7655 में से 3167 मतदान हुआ था.जिसमें मिली राय ने 2173 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1570 वोट से हराकर मुखिया निर्वाचित हुई
दुसरी बार बनी है मुखिया
मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन राय पंचायत की जनता का आभार जताया.जबकि यहां प्रतिद्वंदी प्रत्याशी खूशबू देवी 393 व रीता देवी 603 वोट मिला।इसकी घोषणा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सत्यनारायण पंडित पंडित ने किया.मिली राय पूर्व में भी इस पंचायत की मुखिया रह चुकी हैं.
वहीं धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच के प्रत्याशी किरानी रविदास निर्विरोध निर्वाचित हुए.जबकि झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक पंच पद पर तूफानी यादव व बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद पर दुलारी देवी निर्वाचित हुई.




