राज्यराष्ट्रीय

प्रचार में कोमल कृति बनी बड़ी ताकत

बिहपुर में ऐतिहासिक जीत

बिहपुर विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा प्रत्याशी ई कुमार शैलेन्द्र ने इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए क्षेत्र में नया राजनीतिक संदेश दिया है। चुनावी मैदान में उनकी यह विजय जितनी रणनीति की सफलता मानी जा रही है, उतनी ही चर्चा उनकी छोटी बेटी कोमल कृति की सक्रिय भूमिका की भी हो रही है।

सादगी, आत्मीयता और सहज संवाद

चुनाव प्रचार के दौरान कोमल कृति ने जिस सादगी, आत्मीयता और सहज संवाद शैली से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई, उसने उन्हें अचानक ही जनमानस में लोकप्रिय बना दिया। गांव गांव आयोजित सभाओं और घर घर जाकर जिस प्रकार से उनका मिलना रहा उससे लोग प्रभावित हुए। उनकी वाणी में राजनीतिक आक्रमता की जगह संवेदनशीलता और जनसेवा की स्पष्ट झलक दिखाई दी, जिसने मतदाताओं के मन में गहरी छाप छोड़ी।

महिलाओ और बुजुर्गो ने भी तारीफ की

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोमल कृति का प्रभाव केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गो ने भी उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव की तारीफ की। चुनावी रण में उनका योगदान प्रभावी रहा।

ई कुमार शैलेन्द्र की जीत के बाद पार्टी नेताओं से लेकर आम मतदाताओं तक ने कोमल कृति की मेहनत की सराहना की है । लोगों का मानना है कि यदि युवा पीढ़ी इसी तरह जनसेवा की राह पर आगे बढ़ती रही तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने कोमल कृति को शुभकामनाएं दी।

कोमल कृति को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा है कि ईश्वर उन्हें वही ऊर्जा,ओज और सेवा भावना देता रहे,जिसकी झलक इस पूरे चुनाव अभियान में स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button