बिहपुर विधानसभा में कांग्रेस की वापसी की तैयारी तेज

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास कांग्रेस पार्टी के उतार चढ़ाव और उसके जनाधार से गहराई से जुड़ा रहा है। एक समय था जब इस क्षेत्र कांग्रेस की पकर बेहद मजबूत मानी जाती थी और पार्टी के प्रत्याशी यहां से लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। मगर बदलते राजनीतिक समीकरण और नए दलों के उभार ने धीरे-धीरे कांग्रेस का आधार कमजोर कर दिया। पिछले तीनदशकों मे कांग्रेस इस सीट पर अपनी पुरानी ताकत वापस हासिल करने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।
महागठबंधन से कांग्रेस की भी तैयारी पुरजोर
अब महागठबंधन की राजनीति मे कांग्रेस एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश कर रही है। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि महागठबंधन में कांग्रेस की सक्रिय भगीदारी और संगठनात्मक मजबूती से बिहपुर में पार्टी की स्थितिको फिर से मजबूत किया जा सकता है। कांग्रेस का यह तर्क है कि स्थानीय जनता अब बदलाव चाहती है और पुराने विश्वास की और लौटने का मन बना रही है।
कांग्रेस से गौरव कुमार की सबसे मजबूत उम्मीदवार
इसी क्रम में कांग्रेस नेता गौरव कुमार ने विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। वे लगातार पंचायत और प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं आम जनता से संवाद साध रहे हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। गौरव कुमार का कहना है कि जनता आज भी कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा करती है और महागठबंधन में कांग्रेस को एक सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।
गौरव कुमार का स्पष्ट सोच
गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि वे सिर्फ़ चुनावी तैयारी नहीं कर रहे बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, और कृषि जैसी मूलभूत समस्याओं पर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनका मानना है कि विकास ही इस क्षेत्र की असली चुनावी कुंजी है। स्थानीय युवाओं को रोजगार और किसानों को सहूलियत देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजनीतिक विश्लेषितों का मानना है कि यदि महागठबंधन में कांग्रेस को यह सीट मिलती है तो गौरव कुमार यहां से एक मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। उनकी संगठनात्मक पकड़ और युवाओं में लोकप्रियता पार्टीके लिए लाभदायक हो सकती है।
कांग्रेस अपनी खोई जमीन को पाने के लिए प्रयासरत
कुल मिलाकर कांग्रेस इस बार बिहपुर विधानसभा में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए गंभीर प्रयास करती दिख रही है। गौरव कुमार की सक्रियता और महागठबंधन का समर्थन दोनों मिलकर इस सीट को कांग्रेसके लिए फिर से जीत की राह पर ला सकते हैं।




