राज्य

एनडीए का विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 14 सितंबर को

बिहपुर विधानसभा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन 14 अगस्त को होगा। जिसमे बिहपुर विधानसभा के सभी एनडीए दलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सितंबर में ही आचार संहिता लागू हो जाएगा

बिहार विधानसभा चुनाव अक्टूबर और नवंबर में होना है जिसको लेकर चुनाव आयोग भी काफी सक्रिय हैं ।वोटर लिस्ट पर कार्य चल रहा है और सितंबर में वोटर लिस्ट जारी होगा । वोटर लिस्ट के जारी होते ही आचार संहिता लागू होना तय है

भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रही है

बिहपुर विधानसभा में अभी भाजपा के विधायक ई शैलेन्द्र है ।ई शैलेन्द्र क्षेत्र में काफी सक्रिय है और अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क करते हैं । भाजपा के एनडीए कार्यालय में प्रत्येक दिन कोई न कोई बैठक होती ही रहती है जिसके कारण एनडीए के कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है ।

एनडीए कार्यालय में बिहार के मंत्रियों और नेताओं का आना जारी

जबसे बिहपुर विधानसभा के बिहपुर में एनडीए का कार्यालय खोला गया है उसी समय से बिहार सरकार के मंत्रियों और नेताओं का आना जारी है जिसको लेकर भी क्षेत्र में उत्साह काफी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button