प्रखंडराष्ट्रीय

बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने विधानसभा में उठाया लत्तीपुर महादलित मुहल्ले की समस्या।

मंगलवार को बिहार विस के मानसून सत्र के दौरान बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ.शैलेंद्र ने बिहपुर प्रखंड के लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मुहल्ले में जनसमस्याओं का उठाया।

विधायक ने सदन में सरकार व राज्य के समाज कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम के समक्ष उक्त जन समस्या उठाते हुए उसके निदान की कराने की आवाज को बुलंद किया।

श्री शैलेंद्र ने कहा कि लत्तीपुर उत्तर पंचायत के महादलित मुहल्ले लगभग 73 परिवार के पास शौचालय नहीं है।शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को लेकर व्यवस्था जर्जर है।जबकि इस महादलित मुहल्ले में बना सामुदायिक भवन जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है।

विधायक ने कहा आश्चर्य की बात है कि जो सामुदायिक भवन अब जर्जर होने की हालत है।उस सामुदायिक भवन में छत भी नहीं है।विधायक ने सदन में मंत्री से पूछा कि क्या सरकार उक्त महादलित मुहल्ले में सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार कराना चाहती है।

वहीं विधायक श्री शैलेंद्र द्वारा जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार कराने के प्रश्न पर मंत्री श्री राम ने इस मामले को दिखवा लेने व मामले में साकारात्मक पहल करने की बात सदन में कही।वहीं मंत्री जनक राम ने कहा कि पंचायत के मुसहरी टोला में हर घर जल योजना के तहत कार्य हुआ है।वहीं महादलित मुहल्ले में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button