राज्यराष्ट्रीय

क्या नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनेंगे। बिहार में राजनीति गरमाई।

बिहार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इसका कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा है

क्या भाजपा अपने राहों का कांटा हटाकर नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनायेंगे

सियासी गलियारों में अभी चर्चा गरम है ।और इसका मुख्य कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा है । सोमवार को जिस तरह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया है उसको लेकर भी चर्चा गरम है। कहीं इस्तीफे की वजह कुछ और तो नहीं।

नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में इस समय जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की । और इसका कारण नीतीश कुमार का लम्बा राजनीतिक अनुभव है। अभी नीतीश कुमार 20 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं उनको केंद्र का अनुभव है।

जदयू नहीं भाजपा बनाना चाहती है उपराष्ट्रपति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग जदयू नहीं भाजपा कर रही है । भाजपा कभी भी अपने बलबूते बिहार में सरकार नहीं बना पाती है बल्कि जदयू के साथ मिलकर सरकार बनायी है लेकिन आजतक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने हैं भाजपा का मुख्यमंत्री कभी नहीं बना। इसबार भाजपा को लग रहा है कि बिहार में सरकार वो बनायेगी लेकिन नीतीश के रहते मुख्यमंत्री बनने का सपना फिर अधूरा रह सकता है । इसी सम्भावित बातों को लेकर हो सकता है मुख्यमंत्री को उपराष्ट्रपति बना दे तो भाजपा के राहों का कांटा हटाकर मुख्यमंत्री भाजपा का बने ।

विपक्ष भी लम्बे समय से उम्र को लेकर हटाने की बात करती है ।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी कयी बार मुख्यमंत्री के उम्र को लेकर इस्तीफा देने की बात कही है । अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे के जन्मदिन पर भी राबड़ी देवी और तेज प्रताप ने कहा था कि मुख्यमंत्री को अब मुख्यमंत्री छोड़कर अपने बेटे को राजनीति में लाना चाहिए।

अब देखना है कि बिहार में चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा उपराष्ट्रपति बनाती है या सिर्फ ये अफवाह बनकर रह जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button