राष्ट्रीय

आपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति

सांसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इसे राष्ट् के लिए एक गौरवपूर्ण विजयोत्सव बताया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील भी की है वे भले ही राजनीतिक दृष्टिकोण से भिन्न हो, लेकिन देशहित में एकजुट होकर काम करें।

विश्व ने देखी भारत की ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की हालिया सैन्य, अंतरिक्ष और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत अब दुनिया के सामने एक नई शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत का तिरंगा जब अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लहराया तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। उन्होंने कहा कि यह समय है इन उपलब्धियों का गुणगान करने का , ताकि आने वाले पीढ़ियों को प्रेरणा मिल सके।

भारत की सैन्य ताकत का विश्व में सराहना

श्री मोदी ने कहा यह मानसून सत्र एक विजयोत्सव है । आपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था शत प्रतिशत हासिल किया। आतंकवादियो के आकाओं के घर में जाकर के मात्र 22 मिनट के भीतर आईटपरेशन सिंदूर के तहत उसको जमींदोज कर दिया। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में हमारी सैन्य शक्ति ने सिद्ध करके दिखा दिया।

मेड इन इंडिया के प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ा

श्री मोदी ने कहा कि वह विश्व के जिन जिन लोगों से मिलना होता है तो भारत के इस मेड इन इंडिया जो हथियार तैयार हो रहा है उसके प्रति दुनिया का आकर्षण बढ़ रहा है।। विश्वास है कि जब सदन इस विजयोत्सव को एक स्वर में विजूकज भाव से इस सत्र के दरमियान भावनाओं को प्रकट करेगा तो भारत की सैन्य शक्ति को बल मिलेगा, प्रोत्साहन मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button