
बिहपुर एनडीए कार्यालय बिहपुर में बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र के संयोजन में पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह रूद्राभिषेक का समापन शनिवार को हो गया।
पांच साल में एक बार होता है यह महायज्ञ
बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने बताया कि प्रत्येक पांच साल में एक बार वो इस पूजा को करते हैं । जहां वो निवास करते हैं वहीं पर पूजा करते हैं । इससे पहले तेलघी में यह पूजा हुआ था । चुंकि इस बार एनडीए कार्यालय में प्रवास हो रहा है इसलिए एनडीए कार्यालय में महायज्ञ हुआ ।
पूजा से शरीर को नयी ऊर्जा मिलती है।
मानीय विधायक ने बताया कि देवों के देव महादेव का पूजा करने से शरीर में एक नई ऊर्जा मिलती हैं ।यह पूजा समस्त बिहपुर विधानसभा की जनता के कल्याण के लिए होता है ।
पांचो दिन महादेव की पूजा करने के लिए लगी रही भीड़
आपको बता दें पहले दिन से ही भक्त एनडीए कार्यालय में आकर देवों के देव महादेव की पूजा करते रहे । खासकर बिहपुर, सोनवर्षा, मड़वा, झंडापुर, विक्रमपुर, मिल्की के लोग पूजा करने आते रहे । जिसमे महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही।
शनिवार को हुआ विसर्जन
पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह रूद्राभिषेक का समापन शनिवार को हो गया और शाम में थाना घाट पर विसर्जन हुआ । विसर्जन में भाड़ी भीड़ थी जिसके कारण महादेव के जयकारों से पूरा बिहपुर गुंजायमान रहा।




