राज्यराष्ट्रीय

बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली फ्री

बिहार में विधानसभा चुनाव के कुछ ही दिन बचे हुए हैं ।और इस चुनावी साल में बिहार सरकार की ओर से घोषणा पर घोषणा हो रही है ।और ये सिर्फ घोषणा ही नहीं बल्कि धरातल ऊभी लाया जा रहा है जिससे चुनाव के पहले ही जनता को फायदा मिल रहा है ।

इसके पहले पेंशन भी बढ़ाया गया था।

बिहार सरकार ने इससे पहले पेंशन भी 400 रूपए से बढ़ाकर 1100 रूपए देने की घोषणा की थी। जो इस माह से जनता को मिलना भी प्रारंभ हो गया है

125यूनीट तक फ्री बिजली मिलेगी

अब चुनाव की घोषणा के एन पहले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत दी है । अब जो भी उपभोक्ता 125 यूनिट तक महिने में ख़र्च करते हैं उनको पैसा नहीं लगेगा ।

नीतीश के फैसले से विपक्ष परेशान

नीतीश कुमार के लगातार लिए जाने वाले फैसले से विपक्ष परेशान हैं ।उसको समझ में नहीं आ रहा है अब क्या करें। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायें।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने घोषणा किया था राजद की सरकार आने पर पेंशन 1500 रूपये और बिजली उपभोक्ताओं को 200यूनिट तक फ्री में बिजली दी जाएगी। लेकिन चुनाव के ऐन पहले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा कर विपक्ष के सारे मुद्दे ही खत्म कर दिए।अब देखना है तेजस्वी यादव का अगला अस्त्र क्या होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button