
बिहपुर प्रखंड के मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम में पवित्र सावन माह के पहले सोमवारी को हर हर महादेव के जयकारों से पूरे दिन गुंजायमान रहा।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा आदि ने बताया कि पहली सोमवार को करीब 30 हजार महिला-पुरूष डाकबम समेत एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोले का जलार्पण किया।
पहली सोमवार को 30 हजार डाक बम ने किया जलाभिषेक
डाकबम रविवार की देररात में अगुवानी गंगाघाट से जलभर कर 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सोमवार को प्रात: बेला में मड़वा पहुंचे।झंडापुर थानाध्यक्ष विश्वबंधु कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर व गर्भगृह सीसीटीवी से लैश कर महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ कमेटी के स्वंयसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई है।गर्भगृह में महिला व पुरूषों को अलग अलग प्रवेश द्वार से बारी-बारी से प्रवेश कराया जा रहा।
एक लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
इधर गोपाल चौधरी,संजीव राय,मृत्युंजय पाठक,डब्लू राय,विलाश कुंवर,विजय राय,चंदन चौधरी,वीरकुंवर सिंह,रामदेव,गंगा,विक्की चौधरी व अपूर्व रंजन आदि ने कहा कि व्यवस्था संयोजन में पूरे ग्रामीणों खासकर नवयुवक सक्रिय हैं।पूरे मंदिर को फूलों व रंगीन बल्वों से सजाया गया है।मंदिर क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग,वाहन पार्किंग व चिकित्सा समेत अन्य कई जरूरी बिंदुओं की सभी व्यवस्था दुरूस्त है।




