नवविवाहिता की हत्या

नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत तेलडीहा गांव में तीन माह पूर्व गांव में ही प्रेम प्रसंग में तेलडीहा नीवासी परमानंद शर्मा की पुत्री पल्लवी कुमारी ने गोपाल शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार से प्रेम विवाह किया था।जिसकी शनिवार की रात पीट पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने मृतका नवविवाहिता पल्लवी का शव कब्जे में लेकर एसएफएल टीम भागलपुर के द्वारा सैंपल एकत्रित की गई है।
तीन माह पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
घटना को लेकर पीड़ित पिता परमानंद शर्मा ने आवेदन में बताया है कि गांव के ही गोपाल शर्मा के पुत्र सत्यम तीन माह पूर्व मेरी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद मांगा जा रहा था दहेज
पीड़ित पिता ने आवेदन में बताया है कि शादी के एक माह बाद से ही ससुराल पक्ष एवं उनके रिश्तेदार द्वारा दहेज के रूप में पलंग, जेवरात के साथ दो लाख रुपए की डिमांड करता था।जिसको लेकर पुत्री ने कुछ दिन पूर्व फोन से बताते हुए बताया था कि हत्या कर कोसी नदी में फेंक देने की धमकी दी जा रही थी ।
मृतका के चेहरे पर व पेट पर कमी जख्म के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतका पल्लवी के ससुराल वालों ने मुंह बंद कर उसके साथ मारपीट की है जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
पीड़ित पिता ने दामाद, पिता गोपाल शर्मा, माता रेखा देवी, मुकेश शर्मा, गोविंद शर्मा एवं रायपुर निवासी शशि कुमार उर्फ छोटू शर्मा के विरुद्ध नाबालिग लड़की को दहेज के लिए मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है।
वही थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव देखने से मारपीट कर हत्या जैसा प्रतीत होता है।
शव को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो जायेगा। घटना को लेकर मृतका के सास को रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।




