हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुआ बज्रलेश्वरनाथ धाम

सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को बिहपुर प्रखंड के मड़वा बज्रलेश्वरनाथ धाम बोलबम व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा.वहीं शुक्रवार को एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने मंदिर परिसर में कमेटी व ग्रामीणों के बैठक कर तैयारियों की समीक्षा किया.
बैठक में सीओ लवकुश कुमार,बिहपुर व झंडापुर थानाध्यक्ष क्रमश: संतोष शर्मा व विश्वबंधु कुमार समेत मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर चौधरी,सचिव श्यामसुंदर राय,कोषाध्यक्ष सह पंसस विमल शर्मा व अजीत चौधरी आदि मौजूद थे.बताया गया कि पूरा मंदिर परिसर व गर्भगृह सीसीटीवी से लैश रहेगा.
वहीं महिला व पुरूष पुलिस बलों के साथ कमेटी के स्वंयसेवक भी श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा में रहेगें.गर्भगृह में महिला व पुरूषों को अलग अलग प्रवेश द्वार से बारी-बारी से प्रवेश कराया जाएगा.गर्भगृह व मंदिर क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था पूरी है.वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग,वाहन पार्किंग व स्वास्थ्य सुविधा समेत अन्य कई जरूरी बिंदुओं पर चर्चा हुई।तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने कमेटी,बिहपुर व झंडापुर थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश भी दिए.बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी मौजूदगी थी.
यहां सावन बहार महोत्सव का उद्घाटन13 जुलाई को अपराह्न चार बजे मंदिर प्रांगण में होगा.व्यवस्था संयोजन में जुटे गोपाल चौधरी,डब्लू राय,विलाश कुंवर,विजय राय,चंदन चौधरी,रामदेव,गंगा व वीरकुंवर सिंह आदि ने बताया कि यहां आम शिवभक्तों के अलावा सावन की सोमवारी पर 80 हजार से क लाख शिवभक्त जलार्पण करने पहुंचते हैं.




