राष्ट्रीय

शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न

प्रतिनिधि बिहपुर:बुधवार को बिहपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों के लिए उप चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतदान की गति पूरे काफी सुस्त नजर आई.मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के लिए13 बूथों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ.

बता दें कि पूर्व मुखिया मृदुला देवी द्वारा पद से इस्तीफा देने के बाद यह उप चुनाव हुआ.वहीं धरमपुररत्ती पंचायत के वार्ड नंबर एक में पंच के प्रत्याशी निर्विरोध हैं.जबकि झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक पंच समेत बभनगामा पंचायत के वार्ड दो में वार्ड सदस्य पद के लिए एक-एक बूथ पर बुधवार को मतदान संपन्न हुआ.

इधर बीडीओ सत्यनारायण पंडित ने बताया कि मतगणना कल यानि 11 जुलाई को होगा।मड़वा पश्चिम पंचायत में मुखिया पद के लिए तीन प्रत्याशी मिली राय,खूशबू देवी व रीता देवी मैदान में है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button