बिहपुर प्रखंडस्तरीय दो दिवसीय मशाल कार्यक्रम

प्रतिनिधि बिहपुर:मंगलवार को बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत बिहपुर प्रखंडस्तरीय दो दिवसीय मशाल कार्यक्रम संनन्न हो गया.प्रखंड मैदान पर मंगलवार को साईकिलिंग,कबड्डी व कन्या उच्च विद्यालय सोनवर्षा के मैदान पर वालीबाल प्रतियेगिता हुआ.प्रतियोगिता के एथलेटिक्स,कबड्डी,फुटबाल, साईकिलिंग वालीबाल प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
मिली जानकारी के अनुसार60 मीटर दौड़ में मड़वा स्कूल का संतोष व दयालपुर की अनुषा,600 मीटर में जयरामपुर का प्रियांशु व सर्वोदय की सकीना बेगम,800 मीटर में बिहपुर-पूरब का समीर व सर्वेादय की मुस्कान,सौ मीटर में दयालपुर का विक्रम व कासमी समेत अंडर14 क्रिकेट थ्रो बाल में झंडापुर का प्रिंस व सोनवर्षा की नीतू व अंडर 16 में बिहपुर-पूरब का गुफरान व सोनवर्षा हाईस्कूल की रेणू कुमारी अव्वल रही.मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी ने किया.

बीआरसी के लेखापाल अकलेश कुमार ने बताया कि इस प्रखंडस्तरीय मशाल कार्यक्रम में बिहपुर बीआरसी के सभी 13 सीआरसी के लगभग सात सौ अधिक अंडर 14 व अंडर 16 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं पूरे उमंग व उत्साह के साथ भाग लिया।
दौरान प्रतिनियोजित शारीरिक शिक्षक प्लस टू झंडापुर, जयरामपुर,गौरीपुर-लत्तीपुर,बभनगामा बिहपुर के शारीरिक शिक्षक क्रमश:संदीप कुमार,गोविंद कुमार,जयंतो राज,मिथलेश कुमार,स्वेता कुमारी समेत मवि शेखटोला झंडापुर की वीणा कुमारी आदि सक्रिय रही.इस दौरान शिक्षक चंद्रभूषण,प्रमोद कुमार सिंह,नारायण गोपाल शर्मा,प्रकाश पासवान,जितेंद्र कुमार चिंटू, शैलेश कुमार,सुमोना रिंकू घोष व सुनील उर्फ पुल्ठी चौधरी समेत बड़ी संख्या ग्रामीण व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.वहीं बच्चों में इस प्रतियोगिता के प्रति काफी उमंग व उतह नजर आया.




