राष्ट्रीय

बिहपुर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार – जाने क्या हैं मुख्य कारण?

नरकटिया नन्कार जमींदारी बांध जो लगभग 10 किलोमीटर तक लंबा है बहुत ही जर्जर स्थिति में है जिसका की मरमतीकरण इस साल नहीं हो पाया । बिहपुर के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र जी के द्वारा माननीय मंत्री जी से भी बात कर इस बांध के लिए नन्कार से जानवी चौक तक बांध के मरम्तिकरण के लिए बात किया गया था लेकिन कल अधिकारियों के द्वारा बांध पर काम कर रहे संवेदक को कार्य करने से रोक दिया गया । संवेदक ने जब पूछा की कार्य क्यों रोका गया है तो अधिकारियों ने बताया कि अभी फ्लड नहीं आया है और इस बांध को स्लोपिंग करना है ।

संवेदक ने कहा की बांध अगर आपको स्लोपिंग करना है तो हम काम नहीं करेंगे ।उसके बाद संवेदक ने विधायक जी को सारी बातें बताई विधायक जी जो बिहपुर के विधायक है इंजीनियर शैलेंद्र वह तत्काल बांध पर पहुंचे और अधिकारियों को फटकार लगाया गया । अधिकारियों को साफ-साफ शब्दों में कहा गया कि काम बहुत ही दुरुस्त के साथ होगा इसमें कोई भी कटौती नहीं होगी । मैं ने मंत्री जी से इसके लिए आदेश ले लिया है अगर आपको पूछना है तो आप पूछ सकते हैं लेकिन काम नहीं रुकेगा ।

उसके बाद माननीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने मंत्री जी से भी बात किया और बड़े पदाधिकारी से भी बात कर काम को प्रारंभ किया गया । कार्य प्रारंभ हो गया है और बहुत ही अच्छे ढंग से काम किया जा रहा है ।
आपको पता दें कि जिस ढंग से पिछले साल चक्रवात तूफान में बांध क्षतिग्रस्त हुआ है|

बांध को काटकर स्लोपिंग होता है तो बांध आधा से भी काम बच जाएगा। वैसे भी बांध की स्थिति सही नहीं है खास करके रामनगर से लेकर नन्कार तक और नरकटिया से लेकर जानवी चौक तक बांध की स्थिति बहुत ही दयनीय है ।

यहां पर बांध को काटकर स्लोपिंग नहीं किया जा सकता है बल्कि अलग से मिट्टी लाकर बांध को स्लोपिंग किया जा सकता है जो की इस समय संभव होता हुआ नहीं दिखाई पड़ रहा है । इसी कारण संवेदक ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए थे और अधिकारियों को झुकना पड़ा और नरकटिया बांध पर पुण: कार्य चालू हो गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button