
सोमवार को बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शलेंद्र खरीक व बिहपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों को गंगा एवं कोसी नदी के बाढ़ व कटाव की मार से बचाने वाले तटबंधों का निरीक्षण किया।
लोकमानपुर में किया संवाद
लोकमानपुर के सिहकुंड में चल रहे तटबंध मजबूतीकरण कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों से संवाद कर कार्य के बारे में जानकारी लिया। विधायक श्री शलेंद्र ने फ्लड फाइटिंग कार्य को लेकर जल संसाधन विभाग सीडीओ व जेई से बात कर कर जरूरी निर्देश भी दिए। बता दें कि दोनों प्रखंडों में गंगा व कोसी तटबंधों के क्षतिग्रस्त स्थान पर बीते 24 जून सेही फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू हो गया।
विधायक ई शैलेन्द्र जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से भी मिले थे।

आपको बता दें इस मांग को लेकर विधायक श्री शलेंद्र राज्य के जल संसाधन मंत्री विजयचौधरी से भी मिले थे। बिहपुर व खरीद प्रखंडों में तत्व बंद पर फ्लड फाइटिंग कार्य में देरी से होने वाले नुकसान व संभावित त्रासदी से भी अवगत कराया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर गौतम ने बताया कि विधायक श्री शैलेंद्र की मांग पर मंत्री श्री चौधरी ने विभागके अधिकारियों को तत्काल कार्य आरंभ करने का आदेश दिया था। इसके बाद राघोपुर से काजीकोरैया, खैरपुर एवं नरकटिया से नन्कार तक गंगा तटबंध पर फ्लड फाइटिंग का कार्य शुरू हो गया।

वही कोसी नदी के कालूचक विसपुरिया में भी कटिवनिरोधी मैं भी कटाव निरोधी कार्य शुरू हुआ था।
सोमवार को विधायक के साथ निरीक्षण के दौरान विष्णु देव शर्मा, निर्मलशाह, मनुखुश कुमार राम, रतन, मिथिलेश कुमार , सुजीत सिंह, रोहन, सुबोध, राजीव, विपिन मंडल, मृत्युंजय, अजय सिंह, खरिक भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ सावर्न, अमित, व राकेश समेत बड़ी संख्या में संबंधित गांव के लोग शामिल थे।




