प्रखंड

बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में कार्तिकेय भगवान के मेले की तैयारी अंतिम चरण में

कार्तिकेय भगवान के मेले की तैयारी अंतिम चरण में

कार्तिकेय भगवान के मेला की तैयारी शुरुभगवान कुमार कार्तिकेय के तीन दिवसीय पूजा व मेला की तैयारी में बिहपुर प्रखंड के गौरीपुर में कमेटी व ग्रामीण जुटे हुए हैं।यहां मंदिर के प्रधान पुजारी अजय झा हैं।यहां भगवान कुमार कार्तिकेय को भोग में मूढ़ी व शक्कर से बनी मिठाई चढ़ाया जाता है। इसको लेकर रविवार को मेला मालिक नीरज कुमार राय की अध्यक्षता में हुई।जिसमें बताया गया कि मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर तीन दिवसीय मेला पांच से सात नवंबर तक चलेगा।इस दौरान छह व सात नवंबर को दंगल व पारंपरिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा।प्रतिमा विसर्जन आठ की सुबह में परंपरानुसार होगा।बता दें कि यहां मेले के संयोजन व व्यवस्था संचालन ग्रामीण स्व.सत्यदेव राय,स्व.नरसिंह राय व स्व.ठाकुर प्रसाद राय के परिवार के लोगों द्वारा पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ इस बार भी किया जा रहा है।पूजा व मेले की व्यवस्था में सुवेश प्रसाद राय,प्रो.वरूण कुमार राय,अरूण कुमार राय,विजयशंकर राय,संतोष कुमार राय,अशोक कुमार राय,विनय कुमार राय,पुरूषोत्तम राय,डा.सुनील कुमार राय आदि समेत ग्रामीण जुटे हुए हैं।एसडी कालेज,गौरीपुर के स्नातक खंड के प्राचार्य प्रो.वरूण कुमार राय व पूर्व पंसस प्रतिनिधि नीतेश कुमार चौधरी बताते हैं कि इस मेले में इलाके ही नहीं बल्कि राज्य के कई जिलों से श्रद्धालू पूजा के लिए पहुंचते हैं।गंगा के कटाव के कारण 1944 से ही यहां भी कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान कुमार कार्तिकेय की पूजा व मेला होती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button