थाना बिहपुर जंक्शन में विकास की नई राहें खुलने की उम्मीद

बिहपुर विधानसभा वासियों के लिए रेल सुविधा के दिन बहुरने वाले हैं । रविवार को रेलवे बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार के पुर्णिया आगमन पर बिहपुर के विधायक ई कुमार शैलेन्द्र ने नारायणपुर, बिहपुर और खरीक स्टेशनो के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आवश्यक सुविधाएं की मांग रखी गई और रेलवे की ओर से सकारात्मक आश्वासन भी मिला।
बिहपुर में वर्षो से ट्रेनो के ठहराव की मांग हो रही है
बिहपुर विधायक ने यांत्रिकी सुविधा विस्तार को लेकर भी ठोस सुझाव दिए गए । बिहपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस,चम्पारण हमसफ़र, सीमांचल एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस , कर्म भूमि एक्सप्रेस और कटिहार मुंबई एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। साथ ही बिहपुर से पटना और उत्तरी बिहार के लिए नई ट्रेन संचालन की आवश्यकता पर बल दिया । वहीं ई कुमार शैलेन्द्र ने ग्रीक स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस के ठहराव की भी मांग की गई।
केबिन पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की भी मांग की गई।
बिहपुर विधानसभा के विधायक ई शैलेन्द्र ने पूरे बिहपुर विधानसभा के ढांचागत विकास के तहत बिहपुर स्टेशन के पूर्वी केबिन , खरीक के पश्चिमी केबिन औश्र नारायणपुर के पूर्वी केबिन पर बढ़ते टै्फिक दवाब को देखते हुए रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की जरूरत पर चर्चा की गई। इसके आलू बिहपू में रेलवे के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा गया। आपकू बता दें कि बिहपुर में रेलवे की लगभग 750एकड़ अनुपयोगी भूमि है । विधायक ई शैलेन्द्र का कहना है कि रेलवे इस अनुपयोगी भूमि पर सही से काम करें तो रेलवे को राजस्व मिलेगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
सीईओ सतीश कुमार नेइन सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया और आगे की उचित कार्यवाही का आश्वासन भी प्रदान किए । विधायक ई शैलेन्द्र का मानना है यह पहल न केवल बिहपुर रेलवे क्षेत्र के गौरव को पुनर्स्थापित करेगी बल्कि क्षेत्रवासियों को नयी सुविधाएं से जोड़कर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी।



