राष्ट्रीय

ई शैलेन्द्र को मंत्री बनाने की मांग तेज

लगातार दूसरी बार और बिहपुर विधानसभा से रिकार्ड मतों से तीसरी बार जीतें है ई शैलेन्द्र

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार और लगातार दूसरी बार विजयी हुए इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने की मांग पूरे क्षेत्र में तेजी से उठ रही है। स्थानीय लोगों से लेकर राजनीतिक कार्यकर्ता तक सभी का कहना है कि इस बार बिहपुर को मंत्री पद के रूप में उसका सम्मान मिलना चाहिए।

कल होगा पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ लेंगे ।इस अवसर पर विभिन्न राज्य के मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दो उपमुख्यमंत्री और मंत्री बनने वाले भी शपथ लेंगे ।

कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं ई शैलेन्द्र कुमार

ई शैलेन्द्र कुमार कुशल संगठनकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जब कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे थे, तो मतदाताओं में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि वे इस बार सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि भावी मंत्री का भी चयन कर रहे हैं कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव के दौरान विरोधी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी ताकि इंजीनियर शैलेन्द्र को हराया जा सके। लेकिन उन्होंने अपने संगठन कौशल और कार्यकर्ताओं के सहयोग से विरोधियों की हर रणनीति को विफल कर दिया और विपरीत परिस्थितियों में भी भारी बहुमत से जीत हासिल की।

बिहपुर विधानसभा में रिकॉर्ड मतों से जीते हैं

बता दें कि बिहपुर विधानसभा में अब तक कोई भी उम्मीदवार इतने बड़े अंतर से नहीं जीता है, जिससे जनता की उम्मीदे और ज्यादा बढ़ गई है। बिहपुर ही नहीं पूरे भागलपुर में यह मांग जोर पकड़ चुकी है कि इंजीनियर शैलेन्द्र को मंत्री पद देकर क्षेत्र की जनता का सम्मान बढ़ाया जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार मजबूत जनाधार के साथ जीतने वाले नेता को राज्य में शामिल किए जाने से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ साथ अमित शाह ने भी मंत्री बनाये जाने की थी घोषणा

चुनाव प्रचार के पहले और बाद में भी बिहपुर आये उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अमित शाह ने भी कहा था कि बिहपुर विधानसभा की जनता अगर रिकॉर्ड मतों से विधायक बनाती है तो इस बार विधायक को मंत्री बनाया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button